वुशु मार्शल आर्ट चैंपियनशिप में 22 खिलाड़ी दिखाएंगे दम

भास्कर न्यूज | राहौद जिले के 22 खिलाड़ी 16वीं छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय वुशु मार्शल आर्ट महिला-पुरुष चैंपियनशिप में भाग लेने डोंगरगढ़ रवाना हुए। यह प्रतियोगिता 4 से 8 मई तक संत विंसेंट पालोटी इंटरनेशनल स्कूल में होगी। चयनित खिलाड़ियों में अयांस जांगड़े, लक्ष्य लदेर, अयान साहू, देवांश बनर्जी, लौकिक लदेर, आतिश साहू, कबीर साहू, मानदा आनिया, दिव्य शिखा पाल, अनन्या केडिया, प्रज्ञा श्रीवास, हिमांशु टंडन, अनुष्का साहू, अंश कंवर, कात्या केडिया, कविता खूंटे, निधि रात्रे, दिव्यांश, सिम्मी, कंचन, चंचल पटेल और चंचल यादव शामिल हैं। टीम को रवाना करते समय भाजपा जिलाध्यक्ष और पूर्व विधायक अंबेश जांगड़े ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। इस मौके पर जांजगीर-चांपा मार्शल आर्ट एकेडमी के संस्थापक वरुण पांडेय ने खिलाड़ियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। टीम को कोच सेंसेई रुक्मिणी रानू और कोच गीता बरेठ मार्गदर्शन दे रही हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *