पूर्व माध्यमिक स्कूल कामता में प्रधान पाठक को दी विदाई

भास्कर न्यूज| गोधना शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय कामता में प्रधान पाठक मोजी राम साहू के सेवानिवृत्ति पर एक भावपूर्ण विदाई समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय स्टाफ, ग्राम पंचायत प्रतिनिधि और ग्रामीणजनों ने उन्हें ससम्मान विदाई दी। समारोह में मोजी राम साहू को शाल और श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया गया और पुष्पमालाओं से उनका अभिनंदन किया गया। विदाई समारोह में अपने उद्बोधन में मोजी राम साहू ने कहा कि “शिक्षा एक ऐसा सशक्त हथियार है जिससे दुनिया बदली जा सकती है। बच्चों का सर्वांगीण विकास ही एक शिक्षक का सर्वोच्च कर्तव्य है। उन्होंने अपने शिक्षकीय जीवन के अनुभव साझा करते हुए बताया कि शिक्षक केवल ज्ञान नहीं बांटता, बल्कि समाज के लिए जिम्मेदार नागरिक भी तैयार करता है। गांव के सरपंच हेमलाल कश्यप ने उन्हें सरल, अनुशासित और आदर्श व्यक्तित्व का धनी बताया और कहा कि “साहू की सेवानिवृत्ति से विद्यालय को अपूरणीय क्षति हुई है। ग्रामीण महेंद्र कश्यप, देवर्षि पटेल, जितेंद्र कश्यप आदि ने भी पुष्पहार अर्पित कर अपने भाव व्यक्त किए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *