सीमा हैदर पर गुजरात से आए युवक ने हमला किया:घर में घुसकर गला दबाया, थप्पड़ मारे; बोला-सीमा ने मेरे ऊपर काला जादू किया

नोएडा में पाकिस्तानी सीमा हैदर पर युवक ने हमला कर दिया। शनिवार शाम को गुजरात से एक युवक सीमा के घर पहुंचा। आरोप है कि मेन गेट पर जोर-जोर से पैर मारे, फिर अंदर घुसते ही सीमा का गला दबाने लगा। उसने सीमा को तीन-चार थप्पड़ जड़ दिए। घटना से सीमा हैदर घबरा गईं और शोर मचा दिया। शोर सुनते ही उनके परिजन मौके पर पहुंचे। हमलावर को पकड़कर उसकी पिटाई शुरू कर दी। सीमा हैदर ने अफसरों को घटना की जानकारी दी। इससे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा गया। पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है। आरोपी ने पुलिस को बताया कि सीमा ने उस पर काला जादू कर दिया है। ACP बोले-आरोपी की मानसिक हालत ठीक नहीं
आरोपी युवक की पहचान गुजरात के सुरेंद्रनगर जिले के टीबी हॉस्पिटल के पास रहने वाले तेजस झानी पुत्र जयेंद्र भाई के रूप में हुई है। युवक गुजरात से ट्रेन के जरिए दिल्ली आया। किसी तरह रबूपुरा स्थिति सीमा हैदर के घर पहुंच गया। एसीपी ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है। उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। आरोपी का मोबाइल जब्त कर लिया गया है। उसकी कॉल डिटेल खंगाली जा रही है। सीमा हैदर ने की थी योगी से भावुक अपील
कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले के बाद यूपी से पाकिस्तानी नागरिकों को वापस भेज दिया गया है। इस बीच ग्रेटर नोएडा में रह रहीं सीमा हैदर ने पीएम मोदी और सीएम योगी से उन्हें भारत में रहने देने की गुहार लगाई थी। सीमा हैदर ने हाथ जोड़कर कहा था- मैं बेटी पाकिस्तान की थी, लेकिन अब भारत की बहू हूं। इसलिए मुझे यहां रहने दिया जाए। मैं सचिन की शरण में हूं और इनकी अमानत हूं। महिला पत्रकार पर भड़क गए थे सीमा के वकील
हाल में ही सीमा हैदर के वकील एपी सिंह का वीडियो सामने आया था। इसमें वह गुस्से में नजर आ रहे हैं। वह महिला पत्रकार को ‘सीमा हैदर’ की जगह ‘सीमा मीणा’ कहने के लिए कहते हैं। पत्रकार सीमा से सवाल पूछना चाहती है, लेकिन वकील उसे टोकते हुए कहते हैं- सीमा हैदर मत बोलो, सीमा मीणा बोलो। उसे हैदर नहीं बोलोगी। सीमा हैदर का केस अलग, ATS के पास सारे कागजात: वकील 4 दिन पहले दैनिक भास्कर ने एंटी टेरर स्क्वॉड (ATS) के सोर्सेज से सीमा हैदर के केस का अपडेट लिया था। साथ ही उनके वकील से भी समझने की कोशिश की कि पाकिस्तानियों को वापस भेजने के आदेश से वो बच कैसे गई। सीमा के वकील एपी सिंह ने हमें वे 3 कारण बताए, जिनकी वजह से सीमा हैदर को वापस पाकिस्तान नहीं भेजा गया। ——————– ये भी पढ़ें :
आगरा में दिनदहाड़े ज्वेलर्स की गोली मारकर हत्या:गन पॉइंट पर शोरूम लूटा, मालिक भिड़ा तो सीने पर गोली मारी, देखिए लुटेरों की पहली तस्वीर आगरा में लुटेरों ने ज्वेलर्स की गोली मारकर हत्या कर दी। बाइक से दो युवक आए, शोरूम के अंदर घुसे। स्टाफ से पूछा- यहां का मालिक कहां है? इसके बाद बैग निकाला। शोरूम में काम कर रही महिला कर्मचारी को गन पॉइंट पर ले लिया। दुकान में रखी ज्वेलरी और पैसे भरे। बोले- मेरे नीचे जाने तक शांत रहना…वरना जान से मार दूंगा। लुटेरे जैसे ही सीढ़ी से नीचे उतरे, शोरूम मालिक आ गए और बदमाशों को पकड़ लिया। पढ़िए पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *