जगराओं में हेरोइन समेत नशा तस्कर पकड़ा:ड्रग मनी बरामद; श्मशान घाट में सप्लाई करने आया, कई बार जेल जा चुका

लुधियाना में जगराओं के साइंस कॉलेज के पास स्थित श्मशान घाट से पुलिस ने एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी करमजीत सिंह उर्फ कर्मू गांव अखाड़ा का रहने वाला है। पुलिस ने आरोपी के पास से 50 ग्राम हेरोइन और 20 हजार रुपए की ड्रग मनी बरामद की है। सीआईए स्टाफ के एएसआई सुखदेव सिंह के अनुसार, उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि करमजीत श्मशान घाट में हेरोइन सप्लाई करने आया है। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मौके पर छापा मारा और आरोपी को पकड़ लिया। आरोपी कई बार जेल जा चुका जांच में पता चला है कि आरोपी पर पहले से ही 13 मामले दर्ज हैं। इनमें 9 मामले नशा तस्करी के, 2 चोरी के और एक असला एक्ट का शामिल है। आरोपी कई बार जेल जा चुका है। पुलिस अब आरोपी के मोबाइल की जांच कर रही है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि वह इतनी बड़ी मात्रा में हेरोइन कहां से लाता था। पुलिस ने थाना सिटी में मामला दर्ज कर आरोपी को कोर्ट में पेश किया है। आगे की पूछताछ जारी है। पुलिस आरोपी के नशा तस्करी के नेटवर्क को भी खंगाल रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *