घर से 2.71 लाख रुपए के गहने चोरी

कवर्धा| सीएचसी पंडरिया में पदस्थ स्टाफ नर्स दुर्गेश्वरी मेरावी के किराए के मकान में चोरी हो गई। घटना 30 अप्रैल की सुबह 10 बजे से 1 मई की सुबह 5 बजे के बीच की है। पीड़ित दुर्गेश्वरी मेरावी ग्राम अगरी तहसील बोड़ला की रहने वाली हैं। वर्तमान में पाढ़ी रोड अलीपुर (पंडरिया) में किराए के मकान में रहती हैं। 30 अप्रैल को सुबह 10 बजे वह निजी काम से कवर्धा आई थीं। रात 8 बजे लौटने के बाद सीधा सीएचसी पंडरिया में ड्यूटी पर चली गईं। 1 मई की सुबह 5 बजे जब वह घर पहुंचीं तो देखा कि दरवाजे का ताला टूटा हुआ था। अंदर जाकर देखा तो कपड़े बिखरे थे। आलमारी का लाकर टूटा हुआ था। लाकर से सोने-चांदी के गहने चोरी हो गए। चोरी हुए गहनों में 43,200 रुपए के झुमके, 105441 रुपए का रानी हार, 7580 रुपए की डारला बिछिया और नथनी, 95265 रुपए का हार और रिंग, 20460 रुपए का करधन शामिल है। कुल गहनों की कीमत 2,71946 रुपए है। पीड़िता ने पंडरिया थाने में लिखित शिकायत दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *