लातेहार में नक्सलियों ने CMPDI को बनाया निशाना:कोयला सर्वे कर रही कंपनी की 8 गाड़ियां जलाईं, एक घंटे तक मचाया उत्पात

लातेहार जिले में नक्सलियों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। चंदवा थाना क्षेत्र के तुरी सोत गांव में 8-10 हथियारबंद नक्सलियों ने सीएमपीडीआई कंपनी की संपत्ति को निशाना बनाया है। नक्सलियों ने कंपनी की दो ड्रिलिंग मशीन, दो कार, दो पिकअप और दो ट्रक को आग के हवाले कर दिया। मजदूरों के अनुसार, उग्रवादियों ने वाहनों पर पेट्रोल डालकर लाइटर से आग लगा दी। सभी वाहन जलकर राख हो गए। मौके पर पहुंचे पलामू डीआईजी घटना की सूचना मिलते ही पलामू डीआईजी वाई एस रमेश, एसपी कुमार गौरव, बालूमाथ एसडीपीओ विनोद रवानी घटना स्थल पहुंचे। डीआईजी ने कहा कि यह हमला नक्सली समूह द्वारा किया गया है। हालांकि अभी तक किसी विशेष नक्सली संगठन की पहचान नहीं हो पाई है। जारी रहेगा एंटी नक्सल अभियान उन्होंने कहा कि एंटी नक्सल अभियान जारी रहेगी। पुलिस ने क्षेत्र में घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। इधर, घटना के बाद गांव और आसपास के इलाकों में दहशत का माहौल है। हमले के तरीके से भाकपा माओवादी के शामिल होने की आशंका जताई जा रही है। ————————————- इस खबर को भी पढ़ें… लातेहार में वृद्ध दंपति की रहस्यमय परिस्थिति में मौत:बेटों से अलग रहते थे पति-पत्नी, कमरे में मिला शव, हाथ और गले में लगा था सिंदूर लातेहार जिले में बारियातू थाना क्षेत्र के हेसला गांव में एक वृद्ध दंपती की रहस्यमय मौत का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान प्रसाधी साव (65) और उनकी पत्नी कर्मी देवी (60) के रूप में हुई है। दंपती अपने बेटों से अलग रहते थे। रविवार सुबह दोनों अचेत अवस्था में कमरे में मिले। परिजन उन्हें बालूमाथ अस्पताल ले गए। डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पूरी खबर यहां पढ़ें…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *