NEET देने जा रहे कैंडिडेट्स को फूल बरसाकर रवाना किया गया। कोटा के एक कोचिंग संस्थान ने यह पहल की थी। शहर के मंदिरों में परीक्षा से पहले काफी भीड़ देखी गई। बड़ी संख्या में स्टूडेंट्स मंदिर पहुंचे और अच्छे परिणाम के लिए प्रार्थना की। परीक्षा को लेकर केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। नाक की लौंग तक लड़कियों को निकालनी पड़ी है। NEET शुरू होने से पहले की 2 तस्वीरें देखिए… NATIONAL ELIGIBILITY CUM ENTRANCE TEST (NEET)-UG 2025 आज (रविवार) राजस्थान समेत पूरे देश में होने जा रहा है। देश की यह सबसे बड़ी मेडिकल परीक्षा नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से कराई जा रही रही है। पूरे देश में 23 लाख स्टूडेंट्स ने इस परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है। इसमें राजस्थान के करीब 2 लाख स्टूडेंट हैं। जयपुर में 90 सेंटर बनाए गए हैं। इसमें करीब 36 हजार 24 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे।दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक चलने वाली परीक्षा में सुबह 11 बजे से ही एंट्री शुरू हो जाएगी। डेढ़ बजे के बाद किसी भी अभ्यर्थी को प्रवेश नहीं मिलेगा। राजस्थान के 25 शहरों में होगी परीक्षा
नीट राजस्थान के 25 शहरों में होगा। इसमें जयपुर, अलवर, बारां, बाड़मेर, भरतपुर, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, चूरू, दौसा, धौलपुर, हनुमानगढ़, जैसलमेर, झुंझुनूं, करौली, नागौर, पाली, सवाई माधोपुर, सीकर, सिरोही, श्रीगंगानगर, अजमेर,, बीकानेर, जोधपुर, कोटा और उदयपुर शामिल है। इस परीक्षा के जरिए देशभर के मेडिकल कॉलेजों में करीब ढाई लाख सीटों पर दाखिला मिलेगा। MBBS और BDS के अलावा आयुर्वेद, पशु चिकित्सा और नर्सिंग कॉलेजों में भी इसी परीक्षा से प्रवेश होगा। PHOTOS में देखिए NEET… NEET से जुड़े पल-पल के अपडेट के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…


