पवन एसोसिएशन के प्रदेश उपाध्यक्ष बने

कवर्धा| अशोका पब्लिक स्कूल के संचालक पवन देवांगन को छत्तीसगढ़ प्रदेश प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन का प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वे कबीरधाम प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के संरक्षक भी हैं। यह नियुक्ति संगठन के प्रदेश अध्यक्ष राजीव गुप्ता, सचिव मोती जैन और कार्यकारिणी की संयुक्त अनुशंसा पर हुई है। पवन देवांगन ने बताया कि जिले और प्रदेश के विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए लगातार कार्य किया है। निष्ठा, नेतृत्व क्षमता और शिक्षा के प्रति समर्पण को देखते हुए संगठन ने यह जिम्मेदारी सौंपी है। उन्होंने कहा कि वे निजी स्कूलों के हितों की रक्षा और शिक्षा की गुणवत्ता सुधार के लिए समर्पित रहेंगे। उन्होंने भरोसा दिलाया कि संगठन के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने में पूरी मेहनत से काम करेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *