मऊगंज जिले में पूर्व सैनिकों की ओर से 1971 की लड़ाई विजय के बाद प्रतिवर्ष इसे विजय दिवस के रूप में मनाया जाता है। रविवार को जिले में बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक एकत्रित हुए और विजय दिवस मनाया गया। उपस्थित मंच और जन समूह की ओर से राष्ट्रहित में फौजियों के दिए गए बलिदानों पर प्रकाश डाला गया। वीर नारियों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में विधायक प्रदीप पटेल, पूर्व विधायक लक्ष्मण तिवारी, महिला नेत्री संतोष सिंह सिसोदिया, अधिवक्ता प्रदीप सिंह सहित सैकड़ों सेवानिवृत्ति सैनिक उपस्थित रहे। वीर नारियों का किया सम्मान जिला मऊगंज में पूर्व सैनिकों की ओर से आयोजित विजय दिवस के उपलक्ष्य में वीर सम्मानित नारियों को शाल श्रीफल और स्मृति चिन्ह से सम्मानित किया गया। जिसमें देववती जायसवाल, श्यामकली पांडे, मीणा त्रिपाठी, सुनीता द्विवेदी, आभा मिश्रा, कृष्णा मिश्रा सहित 14 वीर नारियों को सम्मानित किया गया।


