इंदौर के श्री आरके डागा माहेश्वरी एकेडमी में इवेंट:कला और विज्ञान प्रदर्शनी में छात्रों ने दिखाया वैज्ञानिक कौशल और रचनात्मकता

श्री आरके डागा माहेश्वरी एकेडमी में रविवार को कला और विज्ञान प्रदर्शनी Voyage of Visionaries का आयोजन किया गया। इसमें छात्रों ने अपनी मेहनत और रचनात्मकता का प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शनी में छात्रों ने विज्ञान और कला से संबंधित परियोजनाओं को प्रस्तुत किया, जो न केवल उनकी वैज्ञानिक सोच को दर्शाते थे, बल्कि उनकी कला के प्रति गहरी समझ और रचनात्मकता को भी प्रदर्शित करते थे। प्रदर्शनी में छात्रों ने अपने-अपने विषयों पर आधारित मॉडल्स, पोस्टर्स और क्रॉफ्टवर्क प्रस्तुत किए। विज्ञान के क्षेत्र में छात्रों ने ऊर्जा, पर्यावरण संरक्षण और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर आकर्षक प्रोजेक्ट्स तैयार किए थे, जबकि कला में छात्रों ने चित्रकला, शिल्प, और मूर्तिकला जैसे विभिन्न क्षेत्रों में अपनी कला का प्रदर्शन किया। यही नहीं कॉमर्स एवं भाषा विषयों पर अनेक प्रोजेक्ट प्रस्तुत किए। इस प्रदर्शनी का उद्घाटन मुख्य अतिथि जयंत गुप्ता द्वारा किया गया। अतिथि स्वागत एवं परिचय संस्था अध्यक्ष पंकज सोनी ने दिया। गुप्ता ने उन्होंने छात्रों के कार्यों की सराहना की और उनके प्रयासों को प्रेरणादायक बताया। उन्होंने कहा, यह प्रदर्शनी हमें यह दिखाती है कि हमारे छात्र न केवल अपनी पढ़ाई में, बल्कि कला और विज्ञान जैसे विविध क्षेत्रों में भी उत्कृष्टता प्राप्त कर रहे हैं। हमें गर्व है कि हमारे छात्र इस तरह की रचनात्मकता और सोच को बढ़ावा दे रहे हैं। प्रदर्शनी में अभिभावकों और अन्य मेहमानों ने भी भाग लिया और छात्रों के प्रोजेक्ट्स की सराहना की। इस अवसर पर विद्यालय के अध्यक्ष पंकज सोनी, सचिव मनीष बिसानी, कोषाध्यक्ष प्रहलाददास मोदानी, गिरिराज बंग, मनीष जाखेटिया, नवनीत राठी, प्राचार्य रश्मि उपाध्याय, काशीराम सोनी, पुनीत मनीषा सोनी सहित कई गणमान्य समाजजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन दीपक पांचाल ने किया। आभार संस्था सचिव मनीष बिसानी ने माना।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *