65 ई-रिक्शा चालकों से 32 हजार वसूले:कटनी में यातायात पुलिस ने कोतवाली तिराहे पर चलाया चेकिंग अभियान

कटनी शहर की यातायात व्यवस्था को बदहाल करने में मुख्य भूमिका निभा रहे ई-रिक्शा चालकों पर यातायात पुलिस ने रविवार देर शाम कार्रवाई की है। यातायात थाना प्रभारी राहुल पांडेय ने पुलिस बल के साथ मिलकर सौ से अधिक ई-रिक्शा वाहनों को कोतवाली तिराहे में रोका। सभी वाहनों के दस्तावेजों की जांच, वाहन चालकों के परिवहन संबंधी दस्तावेजों की जांच की गई है। जांच कार्रवाई से पूरे शहर के ई-रिक्शा चालकों में हड़ंकप मच गया। इस दौरान करीब 65 वाहन चालकों के खिलाफ चालानी कार्रवाई करते हुए यातायात पुलिस ने करीब 32 हजार 5 सौ रुपए का जुर्माना वसूल किया है। जांच के दौरान वाहन का रजिस्ट्रेशन, वाहन चालक की लायसेंस सहित ऑटो चालकों के वर्दी की जांच की गई। शहर में ई-रिक्शा वाहनों की संख्या काफी अधिक हो गई है। यही वजह है कि शहर की अधिकांश सड़कों में ई-रिक्शा ही दिखाई देते हैं। ई-रिक्शा के दस्तावेजों और चालकों के लाइसेंस की जांच का अभियान लगातार जारी रहेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *