जगराओं में नशा सप्लाई करते दो युवक काबू:बिना नंबर की बाइक से करते थे सप्लाई, तलाशी में नशीली गोलियां बराम

लुधियाना की जगराओं पुलिस ने नशीली गोलियों की तस्करी करने वाले दो युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 60 नशीली गोलियां बरामद हुई हैं। पकड़े गए आरोपियों की पहचान जगसीर सिंह उर्फ जग्गा और रजिंदर कुमार के रूप में हुई है। बस स्टैंड चौकी इंचार्ज सुखविंदर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम गश्त पर थी। रेलवे ओवरब्रिज, कोठे खजूरा रोड पर दो युवक बिना नंबर प्लेट की बाइक पर खड़े मिले। पुलिस ने शक होने पर उनसे बाइक के कागजात मांगे। आरोपी कागजात नहीं दिखा सके। पहले से तस्करी का मामला दर्ज तलाशी के दौरान आरोपियों से 60 नशीली गोलियां मिलीं। पूछताछ में रजिंदर कुमार ने बताया कि उस पर पहले भी नशे का मामला दर्ज है। आरोपियों ने स्वीकार किया कि पुलिस से बचने के लिए बाइक की नंबर प्लेट जानबूझकर हटाई थी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया है। पुलिस को उम्मीद है कि पूछताछ में अन्य तस्करों और नशीली गोलियों की सप्लाई करने वाले मेडिकल स्टोर का पता चल सकता है। पुलिस बाइक के कागजात की जांच कर रही है और आरोपियों के परिवार से दस्तावेज मांगे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *