AAP प्रदेश उपाध्यक्ष बोले- विधायक पटेल की नौंटकी शुरू:विधानसभा में जनहित से जुड़ा एक सवाल नहीं पूछा

आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष और रीवा जोन प्रभारी उमेश त्रिपाठी ने मऊगंज के मूनलैंड मैरिज गार्डन प्रेस कॉन्फ्रेस की। उन्होंने कहा कि अभी मुख्यमंत्री आए थे। बीजेपी के फिर से चौथे कार्यकाल का और मऊगंज जिला बने हुए डेढ़ साल हो रहे हैं। लगभग इस डेढ़ साल के कार्यकाल में मऊगंज में क्या बदलाव आया? यह आप लोग देख रहे है। इस कार्यकाल में हमारे विधायक जी की वेशभूषा देख रहे हैं। नौटंकी फिर से चालू कर दी है। गदा साथ में लेकर के चल रहे हैं। विधायक प्रदीप पटेल को घेरा विधायक प्रदीप पटेल पर आरोप लगाते हुए कहा कि सोमवार से पिछले हफ्ते शुक्रवार तक विधानसभा चली है। मऊगंज का कोई भी जनहित का मुद्दा नहीं उठाया है। मऊगंज में कन्याओं के लिए कन्या महाविद्यालय की आवाश्यकता है। जहां कन्याओं के लिए एक सुरक्षित स्थान हो। पढ़ने के लिए जहां उनके अभिभावक भी संतुष्ट होकर घर से भेजें। परिजन कहे कि मेरी बेटी कॉलेज जा रही है। विधायक ने कोई भी जनहित के मुद्दे पर चर्चा नहीं करते। मऊगंज में सिविल अस्पताल बना है। आप देख लीजिए बरसों से काम चालू है। छत उसका अभी भी टपक रहा है। थोड़ा सा पानी गिरे उसकी छत टपकने लगती है। भ्रष्टाचार यहां चरम पर है। मऊगंज कलेक्टर शुरू में जब आए तो अच्छा स्पीड में काम किया। ऐसा लगा कि यह मऊगंज जिले के विकास को आगे ले जाएंगे। लेकिन वह भी विधायक के हां में हां मिलाने लगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *