रायपुर में मां-बेटी से भाजपा नेता बोला-रेप करवा दूंगा:डंडे से महिला का सिर फोड़ा, शराब के नशे में कुत्ते भौकने पर हुआ था विवाद

रायपुर में एक भाजपा नेता ने मां-बेटी को रेप करवा देने की धमकी दी है। आरोप है कि भाजपा नेता शराब के नशे में कुत्ते भोकने के मुद्दे पर विवाद किया। फिर विवाद बढ़ने के बाद डंडे से महिला का सिर फोड़ दिया। इस मामले में महिला ने पुलिस में एफआईआर दर्ज कराई है। हालांकि भाजपा नेता का कहना है कि उस पर लगाए गए आरोप गलत हैं। ये पुरा मामला गंज थाना क्षेत्र का है। गंज पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, रानी गुप्ता ने थाने में शिकायत दर्ज करवाई। जिसमें बताया कि वह राठौर चौक में रहती है। 2 मई की रात घर पर उसकी मां और वो खाना खाकर सो रहे थे। तभी रात डेढ़ बजे के करीब कुत्तों की मोहल्ले में लगातार भौंकने की आवाज आईं। रानी ने घर के बाहर निकल कर देखा तो सोनू राजपूत और मोनू राजपूत दोनों भाई खड़े थे। अब कुत्तों को बड़े-बड़े पत्थर फेंक कर मार रहे थे। शराब के नशे में बहसबाजी की रानी ने जब उन्हें ऐसा करने से मना किया और पूछा कि पत्थर क्यों फेंक रहे हो। तो आरोपियों ने कहा कि कुत्ते ने मेरे परिवार के बच्चों को काट लिया। तब महिला ने कहा कि नगर निगम में इसकी शिकायत कर दो। इस बात से आरोपी भड़क गए। उन्होंने कहा कि तुम ही इन कुत्तों को खाना देती हो। महिला ने कहा कि यह आवारा कुत्ते है मेरे पालतू नहीं। इसके बाद दोनों के बीच बहसबाजी होने लगी। डंडे से सिर पर किया वार इस बहसबाजी के बाद आरोपियों ने डंडे से महिला के सिर पर वार कर दिया। जिस महिला के माथे के बाएं हिस्से में चोंटे आई हैं। जिस महिला घायल हो गई। आरोप है कि इस दौरान मां-बेटी का घर में घुसकर रेप करवा देने की धमकी दी। इस मामले में महिला ने गंज थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। फिलहाल पुलिस आगे की जांच पड़ताल कर रही है। इस मामले में सोनू राजपूत ने कहा कि महिला ने झूठे आरोप लगाए है। मोहल्ले में कुत्तों ने कई बच्चों को अपना शिकार बनाया है। हमने इसी बात का विरोध किया था। फिलहाल हमारे तरफ से भी महिला के खिलाफ थाने में शिकायत कर कार्यवाई की मांग की गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *