सॉफ्ट स्किल कोर्स के किट और सर्टिफिकेट बांटे गए

भास्कर न्यूज | देवरीबंगला संकल्प जन सेवा समिति देवरी में बॉश सीएसआर के तहत रोजगारोन्मुख निशुल्क कोर्स चल रही है। इनमें ब्रिज प्रोग्राम, ऑटोमोटिव, केयरगिवर (हेल्थ केयर) और सॉफ्ट स्किल कोर्स शामिल हैं। यहां सॉफ्ट स्किल के नए 11वें बैच को किट और 10वें बैच को सर्टिफिकेट बांटे गए। कार्यक्रम में बॉश सीएसआर छत्तीसगढ़ स्टेट हेड सीएस पांडेय ने बताया कि बॉश ब्रिज प्रोग्राम का उद्देश्य बेरोजगार युवाओं को तीन माह के कोर्स के जरिए रोजगार के लिए तैयार करना है। कोर्स के बाद रोजगार मेलों के माध्यम से नौकरी के अवसर दिए जाते हैं। युवाओं को स्किल डेवलपमेंट के लिए प्रेरित किया जाता है। खेरथा कॉलेज जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष विवेक वैष्णव ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के छात्र-छात्राएं इस संस्था से प्रशिक्षण लेकर रोजगार पा रहे हैं। वे भविष्य की सफलता के लिए खुद को तैयार कर रहे हैं। कार्यक्रम में संस्था के संचालक भरत देवांगन, सरपंच डोमेंद्र मंडावी, दिनेश वैष्णव, महेश यादव, सिद्धार्थ, खिलेश ठाकुर और बॉश प्रोग्राम के सभी स्टूडेंट्स मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *