अलीगढ़ में 4 सीटर ट्रेनी विमान क्रैश:लैंडिंग के दौरान एयरपोर्ट की दीवार से टकराया, जांच के आदेश

अलीगढ़ एयरपोर्ट में रविवार दोपहर पायलट ट्रेनिंग के दौरान एक प्लेन क्रैश हो गया। 4 सीटर इस प्लेन के अंदर सिर्फ ट्रेनी पायलट प्रणव जैन मौजूद था, जो प्लेन उड़ा रहा था। जब प्लेन क्रैश की सूचना अधिकारियों को मिली, तो अफरा-तफरी मच गई। मामला धनीपुर हवाई पट्‌टी का है। प्लेन आसमान में उड़ने के बाद लैंडिंग कर रहा था। तभी एयरपोर्ट की बाउंड्रीवाल से टकरा गया। इस हादसे में प्लेन के परखच्चे उड़ गए। पहले 3 तस्वीरें… ट्रेनिंग कंपनी के अधिकारी और कर्मचारी भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने पायलट को प्लेन से बाहर निकाला। पायलट को किसी तरह की चोट नहीं आई है। वह पूरी तरह से सुरक्षित है। वहीं, प्लेन क्रैश की जानकारी मिलने पर प्रशासन भी एक्टिव हो गया और इस दुर्घटना की जांच के आदेश दिए गए हैं। दरअसल, धनीपुर एयरपोर्ट पर अलग-अलग कंपनियां अपने छात्रों को प्लेन उड़ाने की ट्रेनिंग देती हैं। इसी क्रम में आज पायनियर कंपनी अपने छात्र को ट्रेनिंग दे रही थी। नागरिक उड्डयन विभाग के डायरेक्टर SS अग्रवाल ने बताया- आज दोपहर 3 बजकर 10 मिनट पर पायनियर फ्लाइंग एकेडमी के एक जहाज में एक स्टूडेंट अकेला उड़ान भर रहा था। लैंडिंग के समय विमान बाउंड्री से टकरा गया। स्टूडेंट पूरी तरह से सेफ है। घटना की जांच कराई जा रही है। पहले भी हो चुका है हादसा
अलीगढ़ में 22 जनवरी, 2022 को भी प्लेन उड़ाने की ट्रेनिंग के दौरान एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इसमें दो लोग सवार थे। विमान उड़ान भरने के बाद कोहरे की वजह से खेतों में जा गिरा था। यह विमान भी पायनियर कंपनी का था। खबर अपडेट हो रही है. ..

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *