सांसद बृजमोहन बोले- मरीज को मिल रही तारीख पर तारीख:CM-स्वास्थ्य मंत्री को लिखा पत्र, कहा- पेशेंट परेशान हैं, सरकारी कार्डियक इंस्टीट्यूट बंद पड़ा है

रायपुर से भाजपा के सीनियर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने CM विष्णुदेव साय और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल को पत्र लिखा है। सांसद अग्रवाल ने रायपुर में बंद पड़े सरकारी कार्डियक इंस्टीट्यूट को लेकर चिंता जताई है। सांसद ने चिंता जताते हुए अपने आधिकारिक बयान में कहा कि, मरीजों को सिर्फ ‘तारीख पर तारीख’ मिल रही है। चिट्‌ठी में सांसद ने लिखा है कि, यह अत्यंत दुःख का विषय है कि समय-समय पर निर्देश और प्रयासों के बावजूद इस महत्वपूर्ण संस्थान में सर्जरी की सेवाएं बंद पड़ी है। जिस कारण प्रदेश की गरीब जनता जीवनरक्षक इलाज से वंचित रह रही है। निजी अस्पतालों की लूट का शिकार होने को मजबूर है। अफसरों ने ध्यान नहीं दिया बृजमोहन ने अपने पत्र में लिखा है कि, पहले स्वशासी परिषद की बैठकों समेत कई मंचों पर इस गंभीर विषय की ओर ध्यान आकृष्ट किया गया था, लेकिन प्रशासनिक उपेक्षा के चलते आज भी मरीजों को केवल तारीख पर तारीख दी जा रही है। कई मरीज इलाज के अभाव में दम तोड़ रहे हैं, वहीं कुछ गरीब परिवार इलाज के लिए अपना सब कुछ बेच देने को विवश हैं। सांसद अग्रवाल ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया है कि इस विषय पर वरिष्ठ अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों के साथ उच्चस्तरीय बैठक आयोजित कर अविलंब निर्णय लिया जाए, ताकि मेकाहारा रायपुर स्थित कार्डियक इंस्टीट्यूट में गरीब जनता को आवश्यक सर्जरी सुविधा उपलब्ध कराई जा सके और उन्हें जीवनदान मिल सके। ………………………………….. इससे संबंधित यह खबर भी पढ़िए… कांग्रेस की ‘संविधान बचाओ यात्रा’ पर डिप्टी CM का तंज:अरुण साव बोले- इन लोगों को संविधान नहीं कांग्रेस बचाओ यात्रा निकालनी चाहिए छत्तीसगढ़ में 8 मई को कांग्रेस संविधान बचाओ यात्रा निकालने जा रही है। हाल ही में यात्रा की तैयारी को लेकर नेताओं ने बिलासपुर में बैठक भी की। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि, देश में केंद्र सरकार संविधान को नुकसान पहुंचा रही है। इस वजह से संविधान यात्रा निकाली जाएगी। इसके जवाब में उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि, कांग्रेस हमेशा संविधान का उल्लंघन करती है। यह एक ऐसी राजनीतिक पार्टी है, जो संविधान का दुरुपयोग करती है। अब जब सत्ता से बाहर है, तो उन्हें संविधान बचाने की याद आ रही है। पढ़ें पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *