तेलंगाना के डॉक्टर ने रायपुर AIIMS में किया सुसाइड:सुसाइड नोट में लिखा-वर्क प्रेशर, सॉरी मम्मी-पापा, पर्दे के कपड़े का बनाया फंदा

रायपुर AIIMS में तेलंगाना के डॉक्टर ने सुसाइड कर लिया है। डॉक्टर की उम्र महज 26 साल थी। उसने सुसाइड नोट में लिखा है कि वर्क प्रेशर है, सॉरी मम्मी पापा। फिर उसने अपने कमरे में लगे पर्दे का फंदा बनाया और सीलिंग में झूल गया। इस मामले में फिलहाल आमानाका पुलिस आगे की जांच पड़ताल कर रही है। आमानाका थाना प्रभारी सुनील दास ने बताया कि डॉक्टर का नाम ए रवि कुमार था। वह एम्स में एमडी फॉरेंसिक साइंस का स्टूडेंट था। शनिवार को उसके दोस्त ने उसे फोन किया था लेकिन उसने कोई जवाब नहीं दिया। जिसके बाद दोस्त को शक हुआ। तब पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस डॉक्टर के कमरे में पहुंची तो वह भीतर से बंद था। दरवाजा तोड़कर देखा गया तो उसकी लाश सीलिंग में लटक रही थी। डॉक्टर ने पर्दे का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। सुसाइड नोट में लिखा-वर्क प्रेशर पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, डॉक्टर के पास पुलिस को सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। जिसमें वर्क प्रेशर और सॉरी मम्मी पापा लिखा है। घटना के बाद पुलिस ने घर वालों को सूचना दे दी है। पुलिस से कहना की लाश पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दी जाएगी। पिछले हफ्ते छुट्टी से आया था वापस बताया जा रहा है कि मृतक रवि 18 अप्रैल को अपने घर गया था 27 अप्रैल को छुट्टी से वापस आया था। उसकी घरवालों से अंतिम बातचीत 2 मई को हुई थी। परिवार में डॉक्टर पर एक भाई एक बहन और माता-पिता है। परिवार मूल रूप से तेलंगाना के आदिलाबाद का रहने वाला है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *