2 हजार को रोजगार:देश का पहला एआई डेटा सेंटर पार्क नवा रायपुर में

नवा रायपुर में देश का पहला एआई डेटा पार्क खुलने जा रहा है। शनिवार को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस डेटा सेंटर की आधारशिला रखी। लगभग 13.5 एकड़ में तैयार होने वाले इस डेटा पार्क में करीब 2 हजार करोड़ रुपए का निवेश होगा और इससे दो हजार लोगों को रोजगार मिलेगा। रैक बैंक डेटा सेंटर्स प्राइवेट लिमिटेड द्वारा संचालित यह परियोजना पूरी तरह एआई सेवाओं को समर्पित होगी। बताया गया है कि डेटा सेंटर का 2.7 हेक्टेयर हिस्सा विशेष आर्थिक क्षेत्र के रूप में विकसित किया जाएगा। पहले चरण में 5 मेगावाट क्षमता से शुरू होगा जिसे 150 मेगावाट तक विस्तारित किया जाएगा। भविष्य में इसमें करीब 2000 करोड़ रुपए का अतिरिक्त निवेश संभावित है। पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए इस डेटा सेंटर को हरित और ऊर्जा दक्ष तकनीक के अनुरूप डिजाइन किया गया है। इसके जरिए करीब 500 प्रत्यक्ष और 1500 अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर तैयार होंगे। इसमें स्थानीय युवाओं को प्राथमिकता दी जाएगी, जिससे छत्तीसगढ़ तकनीकी क्षेत्र में अग्रणी बनेगा। डिजिटल भारत की धड़कन बनेगा: साय मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सिर्फ एक तकनीकी परियोजना नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ के भविष्य की नींव है। उन्होंने इसे राज्य के युवाओं, किसानों और आदिवासी समुदाय के लिए परिवर्तनकारी बताया। उन्होंने विश्वास जताया कि छत्तीसगढ़ अब डिजिटल भारत की धड़कन बनेगा। हेल्थटेक, डिफेंस जैसी मिलेंगी सेवाएं यहां न केवल स्टोरेज और प्रोसेसिंग की सुविधा उपलब्ध होंगी, बल्कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, हेल्थटेक, डिफेंस, फिनटेक और डेटा एनालिटिक्स जैसे क्षेत्रों में अत्याधुनिक सेवाएं भी दी जाएंगी। पार्क में एआई प्रॉसेसिंग जैसी विश्व स्तरीय सुविधाएं होंगी। छत्तीसगढ़ में ये होंगे बदलाव

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *