शादी समारोह में चचेरे भाई ने की हत्या:सूरजपुर में खाने-पीने के विवाद में टांगी से वार कर मारा, आरोपी गिरफ्तार

सूरजपुर में एक शादी समारोह के दौरान हुई हत्या के मामले में पुलिस ने चचेरे भाई को गिरफ्तार किया है। शादी में खाने-पीने का सामान खत्म होने को लेकर अनिल और जगदेव के बीच विवाद हो गया था। विवाद के बाद चचेरे भाई जगदेव ने टांगी से वार कर अनिल की हत्या कर दी। यह घटना थाना चंदौरा के ग्राम पकनी का है। जानकारी के अनुसार, ग्राम पकनी निवासी अनिल सिंह 30 अप्रैल को गांव में एक शादी समारोह में गया था। अगले दिन सुबह उसका शव गांव के खेत में मिला। मृतक के सिर पर चोट के निशान थे। घटना के बाद उसके भाई लालचंद मरावी ने थाना चंदौरा में रिपोर्ट दर्ज कराई। लालचंद की रिपोर्ट पर पुलिस ने धारा 103(1) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया। संदेह के आधार पर आरोपी से की पूछताछ इसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने शादी समारोह में मौजूद लोगों से पूछताछ की। पूछताछ में पता चला कि मृतक अनिल को आखिरी बार उसके चचेरे भाई जगदेव के साथ देखा गया था। पुलिस ने संदेह के आधार पर जगदेव (40) को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जहां उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। शादी में खाने-पीने के सामान को लेकर हुआ था विवाद आरोपी जगदेव ने बताया कि शादी समारोह में दोनों के बीच खाना-पीना खत्म होने को लेकर विवाद हुआ था। अनिल ने गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी, जिससे गुस्से में आकर जगदेव शादी घर से टांगी लेकर खेत की ओर गया और अनिल के सिर पर जानलेवा हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी जगदेव को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल टांगी भी बरामद कर ली है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *