एक साल पूरा होने पर किसानों का सम्मेलन:GPM में तीन ब्लॉक के किसानों को बांटा गया विष्णु की पाती

गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में राज्य सरकार का एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में कृषि और सहकारिता विभाग ने जिले के तीनों विकासखंडों में शनिवार को किसान सम्मेलन का आयोजन किया गया है। इस मौके पर धान खरीदी केंद्र (मंडी) पेंड्रा, धान खरीदी केंद्र (मंडी) गौरेला और सद्भावना भवन मरवाही में किसानों को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का संदेश “विष्णु की पाती” बांटा गया, साथ ही पढ़ कर सुनाया गया। इस मौके पर मौजूद किसानों ने कहा कि कृषक उन्नति योजना के तहत धान बोनस का भुगतान और 3100 रूपए की दर प्रति एकड़ 21क्विंटल धान खरीदी सराहनीय कार्य है। सम्मेलन का शुभारंभ छत्तीसगढ़ महतारी की छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं पूजा अर्चना के साथ किया गया। इस मौके पर अपर कलेक्टर नम्रता आनंद डोंगरे, गणमान्य नागरिक बृजलाल राठौर, तापस शर्मा, उप संचालक कृषि सत्यजीत कंवर, सहायक पंजीयक सहकारिता एस आर नायक सहित बड़ी संख्या में किसान, जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी और ग्रामीण उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *