सेंट जोसफ कॉन्वेंट स्कूल, प्रताप नगर, जयपुर में बाल-मेला सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ मनाया गया। बाल मेले में बच्चे अपने सपनों को साकार होते हुए देखता है, सपनों की उडान भरता है और तनाव रहित माहौल में एक-दूसरे से सीखता और समझता है। इस बाल-मेले में विभिन्न प्रकार के स्टॉल जैसे-भेलपुरी, पाव-भाजी, खमण-ढोकला, आइसक्रीम, मिल्क शेक, पंजाबी लस्सी आदि लगाई गई। विद्यार्थियों ने जम्पिंग बाउन्सर, वर्टिकल झूला, जॉय कार आदि विभिन्न प्रकार के झूलों का आनन्द लिया। विद्यार्थियों ने इस अवसर पर आयोजित रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए और समा बांध दिया। इस समारोह के मुख्य अतिथि मोतीलाल मीणा, पार्षद और योगेन्द्र शर्मा, प्राचार्य, डाईट गोनेर, जयपुर रहें। संस्था के निदेशक डॉ.मुदित विलियमस् और सचिव भानू विलियमस् ने मेले का आनन्द उठाया और कहा की इस तरह के कार्यक्रमों से विद्यार्थियों के साथ-साथ अभिभावक और अध्यापकों का भी मनोरंजन होता है। ऐसे कार्यक्रमों से सभी में नई उर्जा का संचार होता है। प्राचार्य डॉ. एस डी शर्मा ने मुख्य अतिथियों और अभिभावकों का अभिवादन किया। विद्यार्थियों की ओर से लगाई गई स्टॉलों की प्रशंसा की और चयनित स्टॉलों को पुरस्कृत किया।


