शहर के टोंक रोड़ अग्रवाल समाज सेवा समिति के चुनाव रविवार को निर्विरोध सम्पन्न हो गए। चुनावी प्रक्रिया के तहत 20 दिसंबर को नामांकन वापसी की तारीख थी। इस चुनाव ने कुल 36 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किए थे जिसमें से 31 का चयन होना था। किंतु नामांकन के आखिरी दिन 5 प्रत्याशियों ने समाजहित नामांकन वापस लेकर निर्विरोध चुनावी प्रक्रिया को सम्पन्न करवाया। जिसके बाद बचे सभी 31 प्रत्याशी निर्विरोध चुने गए। चुनाव अधिकारी और पूर्व पार्षद अशोक गर्ग ने जानकारी देते हुए बताया कि शुक्रवार को चुनाव निर्विरोध सम्पन्न हो गए थे, उसके बाद चुने गए सभी 31 कार्यकारिणी सदस्यों में से अध्यक्ष पद का चुनाव रविवार को चुनाव समिति द्वारा सम्पन्न करवाया गया और नए अध्यक्ष सहित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण सम्पन्न करवाया गया। रविवार को शाम 5 बजे से सभी 31 कार्यकारिणी सदस्यों की बैठक का आयोजन कर अध्यक्ष पद के चुनाव की प्रक्रिया सम्पन्न करवाई गई और शाम 6 बजे कार्यकारिणी में से चुने गए सदस्यों का शपथ ग्रहण सम्पन्न करवाया गया।


