कटकमसांडी | हजारीबाग जिले के कटकमसांडी प्रखंड मुख्यालय स्थित आर. के. प्लस टू हाई स्कूल में रविवार को नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (नीट) परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।परीक्षा केंद्र पर कुल 336 परीक्षार्थियों के लिए बैठने की व्यवस्था की गई थी। सेंटर सुपरिटेंडेंट विजय मसीह ने जानकारी देते हुए बताया कि केंद्र में 314छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल हुए। परीक्षा शांतिपूर्ण और कदाचारमुक्त वातावरण में सम्पन्न हुई। परीक्षा केंद्र पर विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए स्टैटिक मजिस्ट्रेट और सुरक्षा बलों की प्रतिनियुक्ति की गई थी। साथ ही परीक्षा संचालन के लिए कुल 30 वीक्षकों को तैनात किया गया था, जिन्होंने पूरे समय अनुशासन का पालन कराते हुए परीक्षा को सुचारू रूप से सम्पन्न कराया।सुरक्षा व्यवस्था और अनुशासन के लिहाज से परीक्षा केंद्र पर मोबाइल फोन, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स समेत अन्य प्रतिबंधित सामग्री पर पूर्ण रूप से रोक थी।NEET परीक्षा के संचालन के दौरान सीओ अनिल कुमार गुप्ता व थाना प्रभारी राजवल्लभ कुमार लगातार नजर बनाये रखा। परीक्षा में सम्मिलित हुए अभ्यर्थियों और उनके अभिभावकों ने प्रशासनिक व्यवस्था की सराहना की। भास्कर न्यूज | हजारीबाग भगवान श्री चित्रगुप्त के प्रकटोत्सव को कायस्थ समाज ने धूमधाम से मनाया। यह आयोजन छठ तालाब स्थित श्री चित्रगुप्त मंदिर में हुआ। जहां भव्य पूजा, हवन और भंडारे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मंदिर में खिचड़ी का प्रसाद वितरित किया गया। कार्यक्रम में मंदिर के पुजारी आर के पाण्डेय, अनुपम सिन्हा, राज प्रकाश, विभूति नारायण सिन्हा, संजीव कुमार बॉबी, प्रभात प्रधान, सुनील श्रीवास्तव, अनुज सिन्हा, आशीष सिन्हा, बापी करण, दीप प्रकाश नारायण, शुभम प्रकाश, सुमित प्रकाश बीटू, विवेक प्रकाश, शशिकांत सहित समाज के सभी गणमान्य लोग मुख्य रूप से उपस्थित थे। इस आयोजन में भगवान श्री चित्रगुप्त के पूरे परिवार की मूर्तियों की ब्राह्मणों ने वैदिक मंत्रोच्चार विधिपूर्वक पूजा अर्चना की। इसमें भगवान चित्रगुप्त के साथ-साथ माता दुर्गा, दो माताएं और 12 बेटों की मूर्तियों की पूजा की गई। वहीं सदर विधायक प्रदीप प्रसाद ने भगवान श्री चित्रगुप्त जी के प्रकटोत्सव में शामिल हुए । उन्होंने इस अवसर पर कहा कि भगवान श्री चित्रगुप्त जी के चरणों में उपस्थित होकर आत्मिक संतोष और आध्यात्मिक ऊर्जा की अनुभूति हुई। उन्होंने इस पावन अवसर पर सभी श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं भी दी। इस अवसर पर मंदिर के वरिष्ठ सदस्य अनुपम सिन्हा ने इस आयोजन की सफलता के लिए सभी सामाजिक कार्यकर्ताओं और श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजनों से समाज में धार्मिक और सांस्कृतिक जागरूकता बढ़ती है। सदस्य राज प्रकाश ने कहा कि भगवान चित्रगुप्त की पूजा से समाज में एकता और भाईचारे की भावना मजबूत होती है। कहा कि इस तरह के आयोजनों से समाज की सांस्कृतिक धरोहर को संजोने और आगे बढ़ाने में मदद मिलती है। इस आयोजन में आतिशबाजी का भी आयोजन किया गया । हजारीबाग | विनोबा भावे विश्वविद्यालय के छात्रों ने एमिटी विश्वविद्यालय नोएडा में आयोजित नेशनल यूथ फेस्टिवल में अपना परचम लहराया है। छात्रों के द्वारा कई प्रतिस्पर्धाओं में प्रथम और द्वितीय श्रेणी प्राप्त किया है। छात्रों ने कोलाज, इंस्टालेशन में प्रथम, फोल्क आर्केस्ट्रा, कल्चरल प्रोसेशन में द्वितीय, स्किट और कार्टूनिंग में तृतीय स्थान प्राप्त किया था। मिमिक्री, वेस्टर्न ग्रुप सॉंग में भी चतुर्थ स्थान प्राप्त किया है।विश्वविद्यालय के द्वारा इन्हें महीनों बित जाने के बाद भी सम्मानित नहीं किया गया। इससे छात्रों का मनोबल टूटा है।इस संबंध में झारखंड मुक्ति मोर्चा के चंदन सिंह ने कुलपति से आग्रह किया है कि विजेता छात्रों को विश्वविद्यालय के ओर से सम्मानित करने का कार्य किया जाए।