दुमका | जिले में रह रहे वैध और अवैध पाकिस्तानी नागरिकों की पहचान कर उनके खिलाफ त्वरित कार्रवाई की मांग को लेकर भाजपा जिला इकाई ने सोमवार को उपायुक्त से मिलकर ज्ञापन सौंपेगी। यह कार्यक्रम 5 मई 2025 को पूर्वाह्न 11:30 बजे जिला समाहरणालय परिसर के पीछे, ब्लड बैंक के बगल में होगा। भाजपा कार्यकर्ता सुबह 10:30 बजे एकत्र होंगे। जिला मीडिया सह प्रभारी नवल किस्कू ने बताया कि इस संवेदनशील मुद्दे को लेकर पार्टी रणनीति पूर्वक काम करेगी ।


