पबिया| सिकदारडीह गांव में रविवार को सूर्याहु पूजा महोत्सव श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया। सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। पूरे गांव में धार्मिक माहौल बन गया। सैकड़ों श्रद्धालुओं ने सूर्य देव को अर्घ्य अर्पित किया। मनोकामना पूर्ति की प्रार्थना की। कई परिवारों ने मन्नत पूरी होने पर बच्चों का मुंडन संस्कार कराया। पंडितों ने वैदिक मंत्रों के बीच पूजा कराई। यज्ञ और हवन की विधि पूरी की गई। आहुति कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। बलि परंपरा के तहत भी पूजा अर्चना की गई। यज्ञ के बाद प्रसाद वितरण िकया गया। सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। भक्ति गीतों और भजनों की प्रस्तुति ने माहौल को और भी आध्यात्मिक बना दिया। आयोजन में श्रद्धालु महादेव मंडल, ललिता देवी, गायत्री कुमारी, बिनती देवी, मधुसूदन मंडल, मुकुंद मंडल, गंगा प्रसाद, झुपड़ मंडल सहित सभी ग्रामीण बड़ी संख्या में मौजूद रहे।


