जामताड़ा| मदनाडीह गांव के कोड़टांड़ टोला में तीन दिवसीय सूर्याहू पूजा रविवार को श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। यह पूजा भगवान सूर्य को समर्पित है। बच्चों की मन्नत, सुख-समृद्धि और लंबी उम्र के लिए यह आयोजन किया गया। तीन दिन तक पूरे गांव में भक्ति का माहौल बना रहा। हर उम्र के लोगों ने इसमें भाग लिया। श्रद्धालुओं ने व्रत रखा। रविवार सुबह सूर्य देव को अर्घ्य अर्पित किया गया। पूजा पारंपरिक विधियों से की गई। गांव के बुजुर्गों से लेकर बच्चे तक पूजा में शामिल हुए। बाबा कुदरा साहब कमेटी के सदस्य और गांव के प्रमुख श्रद्धालु बबलू राय, हीरालाल राय, भूतनाथ राय, छोटन राय, महादेव राय, प्रसनजीत भंडारी, राजीव मंडल, विश्वजीत, टींकर, हिम्मद, भोलानाथ, बंटी, राजा दिवाकर, धनराज, मुकेश, कलाचंद, देवा, बलराम सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे। पूरे कार्यक्रम के दौरान भगवान के जयकारे गूंजते रहे। बली प्रथा भी संपन्न हुई। सामूहिक प्रसाद वितरण किया गया। गांव के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। ग्रामीणों ने कहा कि ऐसे आयोजन से धार्मिक आस्था मजबूत होती है।


