पबिया के महतो टोला में घर में लगी आग, सारा सामान जलकर हुआ राख

भास्कर न्यूज | पबिया पबिया गांव के महतो टोला में रविवार दोपहर 3 बजे महादेव महतो के घर में आग लग गई। घर में रखा बिचाली, कपड़े और जरूरी घरेलू सामान राख हो गया। ग्रामीणों ने बताया, आशंका है कि किसी बच्चे ने खेल-खेल में आग लगा दी। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे। लोगों ने कुएं और हैंडपंप से पानी लाकर आग बुझाने की कोशिश की। जामताड़ा से दमकल को सूचना दी गई, लेकिन वाहन देर से पहुंचा। तब तक ग्रामीणों ने आग पर काबू पा लिया, पर घर का सारा सामान जल चुका था। घटना के बाद ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि पबिया के आसपास स्थायी दमकल केंद्र बनाया जाए। उनका कहना है कि हर बार जामताड़ा से दमकल बुलाना पड़ता है, जो देर से पहुंचता है। तब तक सब कुछ नष्ट हो जाता है। ग्रामीणों ने कहा, प्रखंड क्षेत्र में पहले भी ऐसी घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन कोई स्थायी समाधान नहीं हुआ। अगर समय पर दमकल सेवा मिलती, तो महादेव महतो का सामान बचाया जा सकता था। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को मुआवजा देने और स्थानीय स्तर पर दमकल वाहन की व्यवस्था करने की मांग की है। ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचा जा सके।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *