लाधना बनेगा पर्यटन का केंद्र , 2 करोड़ से मास्टर प्लान तैयार

भास्कर न्यूज| जामताड़ा जामताड़ा का लाधना डैम अब पर्यटन के नक्शे पर अपनी अलग पहचान बनाएगा। जिला प्रशासन ने इसे विकसित करने के लिए 2 करोड़ रुपए की लागत से मास्टर प्लान तैयार किया है। यह योजना वित्तीय वर्ष 2025-26 में राज्य सरकार को भेजी गई है। स्वीकृति मिलते ही निर्माण कार्य शुरू होगा। मास्टर प्लान के तहत डैम क्षेत्र में गेस्ट हाउस, पार्किंग, बच्चों के लिए मनोरंजन पार्क, बोटिंग, कैंटीन, स्वच्छता व्यवस्था, विश्राम स्थल और पेयजल की सुविधा विकसित की जाएगी। इन सुविधाओं से पर्यटकों को बेहतर अनुभव मिलेगा। स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर भी मिलेंगे। लाधना डैम शांत और प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर स्थल है। अब तक यह अपेक्षित विकास से वंचित था। स्थानीय लोग लंबे समय से इसकी पर्यटन क्षमता को विकसित करने की मांग कर रहे थे। प्रशासन की यह पहल पर्यटन के साथ-साथ आसपास के क्षेत्रों की आर्थिक स्थिति को भी मजबूत करेगी। लाधना डैम में प्रत्येक वर्ष 30,000 से अधिक पर्यटक घूमने आते हैं। खासकर दिसंबर से जनवरी माह तक काफी भीड़ रहती है। परियोजना में पर्यावरण की रक्षा को दी है प्राथमिकता परियोजना में पर्यावरण की रक्षा को प्राथमिकता दी गई है। निर्माण कार्य प्राकृतिक हरियाली को संरक्षित रखते हुए किए जाएंगे। जैव विविधता को नुकसान न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाएगा। सुरक्षा व्यवस्था और प्राथमिक उपचार की सुविधा भी योजना में शामिल हैं। पर्वत बिहार को भी पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा। यहां बच्चों के लिए एजुकेशनल मिनी थियेटर बनाया जाएगा। वे यहां शैक्षणिक फिल्में देख सकेंगे। इसके अलावा सेल्फी प्वाइंट, गेस्ट हाउस, पेंटिंग स्पॉट, झूला, फाउंटेन, पार्किंग और कैफेटेरिया की व्यवस्था की जाएगी। यह परियोजना पर्वत बिहार को आकर्षक बनाएगी। पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। स्थानीय लोगों को रोजगार मिलेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *