सुबह सुंदर विग्रह का महाभिषेक, शाम को संकीर्तन

ग्रीन फील्ड मजीठा रोड में श्री मुक्तिनारायण धाम वेंकटेश मंदिर तिरुपति बालाजी में श्री रामानुज आचार्य जयंती मनाई गई। जिसके अंतर्गत सुबह श्री रामानुज स्वामी के सुंदर विग्रह का महाभिषेक किया और शाम को 5 बजे भगवान श्री मुक्तिनारायण की पूजा-अर्चना की गई। जबकि रात 7 बजे मुक्तिनारायण धाम संकीर्तन मंडल की तरफ से संकीर्तन किया गया। मंदिर ट्रस्टियों ने इस विशेष दिन पर भक्तों को ठाकुर जी की साड़ियां प्रशाद के रूप में बांटी गईं। इस मौके पर मंदिर के प्रधान चरणजीत अग्निहोत्री ने कहा कि 8 मईको मोहिनी एकादशी पर सुबह 10 बजे से भगवान को तुलसी पुष्प अर्चना की जाएगी। जिसके बाद भगवान का मन मोहिनी रूप में शृंगार किया जाएगा। वहीं 11 मई को नरसिंह जयंती भी मंदिर में मनाई जाएगी। भगवान के मधुर भजन गाए जाएंगे। इस मौके पर धर्मपाल पराशर, चरणजीत भास्कर मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *