अखिल भारतीय हिमाचल सामाजिक संस्था संघ नई दिल्ली का 2 दिवसीय वार्षिक अधिवेशन 3 और 4 मई को मानव सेवा समिति झंडूता के तत्वावधान में घुमारवीं, जिला बिलासपुर में हुआ। इसमें देशभर से 27 संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। हिमाचल कल्याण सभा अमृतसर की ओर से प्रधान शक्तिपाल सिधर और पैटर्न राकेश शर्मा एडवोकेट ने प्रतिनिधित्व किया। अधिवेशन में द्विवार्षिक चुनाव भी हुए। सर्वसम्मति से केएम लाल नई दिल्ली को संघ का प्रधान चुना गया। राकेश शर्मा दिल्ली, जितेन्द्र कंवर ऊना और राकेश कुमार शर्मा एडवोकेट अमृतसर को राष्ट्रीय महासचिव नियुक्त किया गया। शक्तिपाल सिधर को संघ का राष्ट्रीय मुख्य सलाहकार बनाया गया। राकेश शर्मा ने बताया कि संघ से जुड़ी संस्थाएं अनाथ आश्रम, वृद्धाश्रम, फ्री सिलाई सेंटर, फ्री स्कूल, फ्री डिस्पेंसरी चला रही हैं।


