नारायणगढ़ में सड़क पर फेंका जा रहा कचरा, राहगीर परेशान

नारायणगढ़ में पिछले कुछ दिनों से कचरा नहीं उठाया जा रहा। सफाई व्यवस्था ठप होने से लोग बाजार में सड़क पर ही कचरा फेंकने लगे हैं। इससे इलाके में बदबू फैल रही है। मच्छरों की संख्या बढ़ गई है। दुकानदारों और आसपास रहने वाले लोगों को भारी परेशानी हो रही है। लोग बिना सोचे समझे कहीं भी कचरा फेंक देते हैं। उन्हें इस बात की परवाह नहीं कि इससे आने-जाने वालों को कितनी दिक्कत होती है। प्रशासन की लापरवाही से लोगों को गंदगी और बीमारियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द कचरा उठाने की व्यवस्था शुरू की जाए। ताकि बाजार में सफाई बनी रहे और लोगों को राहत मिले।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *