छेहर्टा चौक पर रोजाना जाम, ऑटो और कब्जे बने वजह

छेहर्टा चौक पर हर रोज जाम लग रहा है। यह जाम श्री गुरुद्वारा शहर छेहर्टा साहब और रेलवे फाटक की ओर जाने वाले रास्ते पर लगता है। बाजार से आने-जाने वाले लोग चौक पर आमने-सामने खड़े हो जाते हैं। इससे रास्ता पूरी तरह बंद हो जाता है। सबसे बड़ी वजह ऑटो चालकों का जमावड़ा है। ऑटो सड़क के बीच खड़े रहते हैं। इससे आधी से ज्यादा सड़क बंद हो जाती है। रेलवे फाटक और गुरुद्वारा साहिब की ओर जाने वाले रास्ते पर भी जाम रहता है। भल्ला कॉलोनी की तरफ जाने वाला रास्ता तंग है। वहां से गुजरने में लोगों को परेशानी होती है। कुछ लोग वन-वे में आ जाते हैं। इससे भी सड़क जाम होती है। स्थानीय लोगों ने मांग की है कि पुलिसकर्मी चौक के आसपास के रास्तों पर ध्यान दें।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *