गोधना| कुकदा से रिंगनी पहुंच मार्ग पर रविवार को दो बाइकों के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई। इसमें दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना स्थानीय लोगों ने तत्काल डायल 112 पर दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को उपचार के लिए बिलासपुर रेफर किया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों बाइकों की रफ्तार काफी तेज थी और दोनों चालकों ने हेलमेट नहीं पहन रखा था। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइकें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। मौके पर खून से लथपथ हालत में दोनों घायल सड़क किनारे पड़े मिले। उन्हें ग्रामीणों की मदद से फिर एंबुलेंस से बिलासपुर भेजा गया।


