क्षेत्र के गांवों में झुके बिजली खंभे, एक वर्ष से तार लटक रहे

भास्कर न्यूज | दाढ़ी ग्राम पंचायत कुरदा के किसान लगातार बिजली कार्यालय दाढ़ी में पोल मेंटेनेंस को लेकर शिकायत कर रहे हैं। लेकिन एक साल बाद भी पोल का मरम्मत कार्य शुरू नहीं हो पाया। ग्रामीण मनीराम, राजाराम, बसंत, ईश्वरी, सोनबाई, हरिराम ने बताया कि कंपनी के अधिकारियों के अलावा लाइनमैन व बेमेतरा के उच्च अधिकारियों को जानकारी दी गई। अब तक सुधार को लेकर ध्यान नहीं दिया गया है। बिजली के पोल कभी भी खेत में गिरने से हादसा का खतरा बना हुआ है। जब मौखिक तौर पर शिकायत की जाती है तो अधिकारी कहते हैं ठेकेदार से बात करें। किसान नवागढ़ मुख्यालय में रहने वाले ठेकेदार से भी बात कर चुके हैं। ठेकेदार समय नहीं होने की जानकारी देकर मेंटेनेंस नहीं कर रहा है। किसी भी बिजली के पोल में स्टे कनेक्शन नहीं दिया गया है, जिससे यह झुक गया है। यह समस्या केवल दाढ़ी ही नहीं बल्कि क्षेत्र के अन्य गांव में भी बना है। उमरिया सड़क किनारे खेत में बिजली के पोल झुक गया है। सुधार को लेकर दाढ़ी बिजली वितरण केंद्र में कभी भी कोई काम नहीं किया जा रहा है। क्षेत्र के लोगों ने समस्या का समाधान करने की मांग की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *