सुनी समस्याएं, स्ट्रीट लाइट से रोशन हुआ पूरा मोहल्ला

कवर्धा| शासन ने “सुशासन तिहार’ के तहत जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान शुरू किया है। इसी कड़ी में सहसपुर लोहारा नगर पंचायत के वार्ड क्रमांक 08 के निवासी बोधन दास की शिकायत पर तुरंत कार्रवाई हुई। उन्होंने अपने मोहल्ले में लंबे समय से खराब या अनुपलब्ध स्ट्रीट लाइट की समस्या को लेकर आवेदन दिया था। नगर पंचायत प्रशासन ने उनके आवेदन पर तुरंत ध्यान दिया। कुछ ही दिनों में वार्ड में नई स्ट्रीट लाइटें लगा दी गईं। अब पूरे मोहल्ले में रात के समय रोशनी रहती है। इससे लोगों को आने-जाने में सुविधा मिली है। सुरक्षा भी बढ़ी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *