डौंडी| गोंडवाना गोंड महासभा का संभाग स्तरीय तीन दिवसीय कार्यक्रम ग्राम अवारी में 19, 20 और 21 मई को होगा। इसकी तैयारी में समाज के प्रमुख और युवा प्रभाग जुटे हुए हैं। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज की रीति-रिवाज और परंपराओं को सीखना और आगे बढ़ाना है। इस आयोजन में महासभा के महासचिव तुका राम कोर्राम, ब्लॉक अध्यक्ष आत्म राम कौड़ों, सचिव चन्दभान गावड़े, सलाहकार भोलाराम नेताम, गोंडवाना स्टूडेंट यूनियन के जिला अध्यक्ष तुलेश्वर हिचामी, केबीके सेना पति खोरबहारा मांडवी, गोंडवाना समाज युवा ब्लॉक अध्यक्ष धनु नरेटी, संरक्षक गंगाराम दर्रो, सर्किल अध्यक्ष श्री रामभरोसा दर्रों, गोंडवाना स्टूडेंट ब्लॉक अध्यक्ष देव कोर्राम, भीष्म पिता कुंजाम, पवन गोटा, शिवरानी नेताम, वाधना दर्रों, मनीष कोमरे, सर्कल अध्यक्ष और युवा प्रभाग के अन्य सदस्य मौजूद रहे। सभी पदाधिकारी कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए लगातार मेहनत कर रहे हैं। समाज के युवाओं में उत्साह है। आयोजन को लेकर गांव में तैयारी तेज हो गई है।


