अमृतसर | श्री अकालतख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज्ज ने सीएम भगवंत मान से श्री चमकौर साहिब में प्रदूषण फैलाने वाली फैक्टरी को स्थापित करने के फैसले पर पुनर्विचार करने को कहा है। उन्होंने कहा कि पंजाबियों विशेषकर सिखों की धार्मिक भावनाओं की कदर करते हए पवित्र धरती श्री चमकौर साहिब में फैक्टरी लगाने के अपने फैसले को सीएम मान को वापिस लेना चाहिए। उन्होंने साफ किया कि श्री गुरु नानक देव जी ने पवन गुरु पानी पिता माता धरत महान का संदेश दिया है। धरती व पर्यावरण को सुरक्षित रखना सरकार की जिम्मेदारी है। उन्होंने बताया कि गुरुद्वारा बीड जंड साहिब से मात्र 600 मीटर की दूरी पर इसे स्थापित किया जा रहा है, यहां कागज बनाने वाली फैक्टरी लगाई जा रही है। इसका गंदा पानी सरहिंद दरिया व धरती पर फैंक दिया जाएगा। इससे यहां के बाशिंदों की सेहत पर भी विपरीत प्रभाव पड़ेगा ।


