नशों के खिलाफ चल रहे अभियान युद्ध नशे के विरुद्ध के तहत कमिश्नरेट पुलिस ने रविवार को ड्रग मनी से बनाई गई नशा तस्करों की अवैध संपत्तियों को जब्त कर लिया है। यह कार्रवाई सदर पुलिस स्टेशन के अंतर्गत लखनपाल इलाके में की गई। इन संपत्तियों की कीमत 2.48 करोड़ के करीब बताई गई है। सीपी धनप्रीत कौर ने बताया कि नशीले पदार्थों की तस्करी के धन से बनाई गई संपत्तियों को ही एनडीपीएस अधिनियम की धारा 68एफ के तहत जब्त किया गया है। सीपी ने कहा कि हर रोज नशे के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। लोगों से अपील की जा रही है कि नशा बेचने वाले और करने वाले की सूचना जरूर दें। लोग सहयोग भी कर रहे हैं। इन नशा तस्करों की संपत्तियों पर हुई कार्रवाई {हरदीप के खिलाफ 7 एफआईआर दर्ज हैं, इसका 14 मरला प्लॉट की कीमत 7,30,882 रुपए, डबल स्टोरी मकान की कीमत 41,40450 रुपए को जब्त किया गया।


