धूमधाम से मनाया श्री चित्रगुप्त का प्रकटोत्सव

हजारीबाग | भगवान श्री चित्रगुप्त के प्रकटोत्सव को कायस्थ समाज ने धूमधाम से मनाया। यह आयोजन छठ तालाब स्थित श्री चित्रगुप्त मंदिर में हुआ।जहां भव्य पूजा, हवन और भंडारे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मंदिर में खिचड़ी का प्रसाद वितरित किया गया। कार्यक्रम में मंदिर के पुजारी आर के पाण्डेय, अनुपम सिन्हा, राज प्रकाश, विभूति नारायण सिन्हा, संजीव कुमार बॉबी, प्रभात प्रधान, सुनील श्रीवास्तव, अनुज सिन्हा, आशीष सिन्हा, बापी करण, दीप प्रकाश नारायण, शुभम प्रकाश, सुमित प्रकाश बीटू, विवेक प्रकाश, शशिकांत सहित समाज के सभी गणमान्य लोग मुख्य रूप से उपस्थित थे। इस आयोजन में भगवान श्री चित्रगुप्त के पूरे परिवार की मूर्तियों की ब्राह्मणों ने वैदिक मंत्रोच्चार विधिपूर्वक पूजा अर्चना की। इसमें भगवान चित्रगुप्त के साथ-साथ माता दुर्गा, दो माताएं और 12 बेटों की मूर्तियों की पूजा की गई। वहीं सदर विधायक प्रदीप प्रसाद ने भगवान श्री चित्रगुप्त जी के प्रकटोत्सव में शामिल हुए । उन्होंने इस अवसर पर कहा कि भगवान श्री चित्रगुप्त जी के चरणों में उपस्थित होकर आत्मिक संतोष और आध्यात्मिक ऊर्जा की अनुभूति हुई। उन्होंने इस पावन अवसर पर सभी श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं भी दी। इस अवसर पर मंदिर के वरिष्ठ सदस्य अनुपम सिन्हा ने इस आयोजन की सफलता के लिए सभी सामाजिक कार्यकर्ताओं और श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजनों से समाज में धार्मिक और सांस्कृतिक जागरूकता बढ़ती है। सदस्य राज प्रकाश ने कहा कि भगवान चित्रगुप्त की पूजा से समाज में एकता और भाईचारे की भावना मजबूत होती है। कहा कि इस तरह के आयोजनों से समाज की सांस्कृतिक धरोहर को संजोने और आगे बढ़ाने में मदद मिलती है। इस आयोजन में आतिशबाजी का भी आयोजन किया गया ।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *