बराती गाड़ी तालाब में गिरी, हल्की चोटें आईं

केरेडारी |बीती रात केरेडारी- सलगा रोड़ स्थित जोको तालाब में एक बराती गाड़ी बोलेरो अनियंत्रित होकर लगभग 20 फिट नीचे लुढ़क गया। उसमे सवार सभी लोगों को हल्की चोट लगने की सूचना है। जानकारी मिली है कि बोलेरो बड़कागांव से बराती सवार होकर केरेडारी के सलगा गांव गए थे और फिर वापस लौट रहे थे। सभी बराती नशे में थे चालक भी पी रखा था। नतीजा गाड़ी गलत साइड दाहिने तरफ अनियंत्रित होकर गहरे जोको तालाब में लुढ़क गया जिससे गाड़ी दो से तीन राउंड पलटी खा गया हालांकि इसमें सवार किसी भी बराती को गम्भीर चोट नही आई। सभी हल्के घायल हुए। जिससे सभी को दूसरे गाड़ी से बड़कागांव ले गया वहीं शुक्रवार सुबह केरेडारी थाना में बगैर सूचना दिए बोलेरो को भी उठा कर बड़कागांव ले गए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *