नपा की कार्रवाई से शिवसेना कार्यकर्ता नाराज, अधिकारियों ने कनेक्षन काटने को बताया जायज
अनूपपुर। कोतमा नगरपालिका इन दिनों कुछ छुटभैया नेता और नपा कर्मियों के बीच हो रही नोकझोंक से चर्चा में है। षिवसेना के नेता ने नपा पर आरोप लगाया है कि पवन पटेल द्वारा भ्रष्टाचार के खिलाफ उठाई गई उस के बाद उनके घर का नल कनेक्शन अचानक काट दिया गया। यह कार्रवाई नगर पालिका अध्यक्ष, सीएमओ और उपयंत्री के खिलाफ दिए गए ज्ञापन के बाद की गई।
क्या है मामला
शिवसेना नेता पवन पटेल ने नगर पालिका में खुल्लम खुल्ला भ्रष्टाचार, अनियमितताओं और जनसुविधाओं के अभाव का आरोप लगाया था। इसके बाद जवाब में नगर पालिका प्रशासन ने उनके घर में लगे पानी का कनेक्शन यह कहते हुए काट दिया कि इसकी अनुमति नपा से नहीं ली गई थी। जब भी उनसे अनुमति लेने को कहा जाता तो वे इस बात को टाल देते। आष्चर्य है कि स्थानीय नागरिकों और शिवसेना कार्यकर्ताओं ने इस कदम की निंदा करते हुए पवन पटेल का समर्थन किया है। शिवसेना कार्यकर्ताओं ने इस कार्रवाई से खफा होकर भ्रष्टाचार के खिलाफ संघर्ष जारी रखने और पवन पटेल को हर समर्थन देने का संकल्प लिया है और यह मांग रखी है कि पवन पटेल के घर का नल कनेक्शन तुरंत बहाल किया जाए। नगर पालिका में भ्रष्टाचार की जांच कर दोषियों पर कार्यवाही की जाए। पवन पटेल द्वारा बताया गया की कोतमा नगर पालिका अध्यक्ष, सीएमओ, उपयंत्री के खिलाफ मेरे द्वारा शिकायत पत्र देने पर मेरे घर का नल कनेक्शन कटवा दिया गया। भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई आज जारी है और आगे भी जारी रहेगी।


