भालूमाड़ा पुलिस ने गुमइंसान दस्तयाब की कार्रवाई

भालूमाड़ा पुलिस ने गुमइंसान दस्तयाब की कार्रवाई
भालूमाड़ा।
पुलिस अधीक्षक अनूपपुर मोती उर रहमान के निर्देशन मे, अति. पुलिस अधीक्षक इसरार मन्सूरी तथा अनु.अधि. कोतमा (पुलिस) आरती शाक्य के मार्ग दर्शन में थाना भालूमाड़ा पुलिस द्वारा गुम इंसान क्रं. 33/2025 दिनांक 28 अप्रैल 2025 को सूचनाकर्ता रामलाल सिंह पिता स्व. हूबलाल सिंह उम्र 35 वर्ष निवासी धुरवासिन का रिपोर्ट दर्ज कराया की मेरी बहन अनीता सिंह पति अरविंद प्रताप सिंह उम्र 34 वर्ष निवासी खांडा रामपुर की दिनांक 18 अप्रैल 2025 को अपने दो बच्चों को लेकर धुरवासिन रेलवे स्टेशन से कही चली गई है जिसकी रिपोर्ट पर गुम इंसान सदर कायम कर गुमशुदा की पता तलाश की जा रही थी दौरान पता तलाष दिनांक 04 मई 2025 को गुमशुदा को उसके बच्चों के साथ भोपाल से दस्तयाब किया जाकर उसके पति को सुपुर्द किया गया है। थाना प्रभारी भालूमाडा निरी संजय खलको, प्र.आर. 199 अखिलेश तिवारी साईबर सेल प्र.आर. 127 राजेन्द्र अहिरवार आर. 423 पंकज मिश्रा की रही।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *