लाडली लक्ष्मी उत्सव कार्यक्रम, प्रमाण पत्र किए वितरित

लाडली लक्ष्मी उत्सव कार्यक्रम, प्रमाण पत्र किए वितरित
बिजुरी।
बिजूरी में लाडली लक्ष्मी उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नगर पालिका उपाध्यक्ष बिजुरी श्रीमती प्रीति सतीश शर्मा एवं  वार्ड नंबर 12 बिजुरी की पार्षद श्रीमती लक्ष्मी शुक्ला मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।  कार्यक्रम में लाडली लक्ष्मी योजना से लाभान्वित समस्त लाडली लक्ष्मी बालिकाओ एवं सेक्टर की समस्त आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओ ने  भाग लिया। लाड़ली लक्ष्मी उत्सव कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित बिजुरी नगर पालिका की उपाध्यक्ष श्रीमती प्रीति सतीश शर्मा एवं लक्ष्मी शुक्ला ने दीप प्रज्वलित कर सरस्वती मां की पूजा की गई एवं नौ कन्याओं का कन्या पूजन किया गया साथ ही उपहार स्वरूप बच्चों को वॉटर बॉटल प्रदान की गई। उक्त अवसर पर श्रीमती प्रीति सतीश शर्मा एवं लक्ष्मी शुक्ला ने बालिकाओं के उज्जवल भविष्य के लिए अपने विचार व्यक्त किए ।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *