जिला चिकित्सालय में बर्न वार्ड में कूलर के भरोसे मरीज, एसी तो लगा है लेकिन आज तक नहीं हुआ प्रारंभ

जिला चिकित्सालय में बर्न वार्ड में कूलर के भरोसे मरीज, एसी तो लगा है लेकिन आज तक नहीं हुआ प्रारंभ
अनूपपुर।
अनूपपुर के जिला चिकित्सालय के बर्न वार्ड में अव्यवस्था का सामना यहां बर्न केस से पीड़ित मरीज को करना पड़ता है । जहां मरीज के लिए एयर कंडीशनर दिखावे के लिए तो यहां पर लगाया गया है लेकिन आज तक इस प्रारंभ नहीं किया गया जिसके कारण यहां आने वाले मरीजों को गर्मी के इस मौसम में जलन और खुजली का सामना करना पड़ता है।
परेशान हो रहे हैं मरीज ,लेकिन नहीं किया गया प्रारंभ
जिला चिकित्सालय अनूपपुर के बर्न वार्ड में उपचार के लिए दाखिल अग्निदग्धा से पीड़ित मैरिज गणेश सिंह निवासी पयारी ने बताया कि बीते 6 दिनों से वह जिला चिकित्सालय के बर्न वार्ड में इलाज के लिए दाखिल हैं लेकिन अभी तक किसी भी दिन ए सी चालू हालत में नहीं मिला जो कर्मचारी यहां उपचार के लिए आते हैं उनसे कई बार बताया भी लेकिन उनका कहना है कि यह खराब है। गर्मी के इस मौसम में तापमान 40 के पार है ऐसे में बर्न केस से पीड़ित मरीज गर्मी के कारण वार्ड में परेशान होते रहते हैं।
सामान्य मरीजों को भी कर रहे शिफ्ट
बर्न वार्ड में बर्न मरीजों के साथ ही सामान्य मरीजों को भी उपचार के लिए दाखिल किया जा रहा है जिसके कारण दुर्गंध से ऐसे मरीज परेशान हो रहे हैं। इस वार्ड में कुल चार मरीजों को दाखिल किया गया है जिसमें से एक बर्न की समस्या से पीड़ित है वहीं अन्य सभी  सामान्य बीमारियों से ग्रसित हैं। जिन्हें बर्न वार्ड में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *