राजस्थान फॉरेस्ट रेंजर्स एसोसिएशन की कार्यकारिणी गठित:श्रवण कुमार झाझडिया- प्रदेश अध्यक्ष और कैलाश नेहरा बने संरक्षक

राजस्थान फॉरेस्ट रेंजर्स एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष देवेन्द्र सिहं राठौड, अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी श्रवणलाल जाट, रघुवीर मीणा व निलोफर पठान की सहायक वन संरक्षक के पद पर पदोन्नति उपरांत अशोक विहार नर्सरी जयपुर में रविवार को इनका सम्मान किया गया। एसोसिएशन की नई प्रदेश कार्यकारिणी का गठन सर्वसम्मति से किया गया। जिसमें श्रवण कुमार झाझडिया को प्रदेश अध्यक्ष, कैलाश नेहरा को संरक्षक, नरेश मिश्रा को संयोजक, विजय फगेडिया को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, श्री जनेश्वर चौधरी व रूद्रप्रताप शुक्ला को उपाध्यक्ष, जितेन्द्र सिहं शेखावत को प्रदेश महासचिव,पूजा शर्मा को कोषध्यक्ष और रणजीत खींचड को संगठन सचिव सहित कुल 30 पदों पर प्रदेश स्तरीय कार्यकारिणी का निर्वाचन किया गया। नव निर्वाचित प्रदेशाध्यक्ष श्रवण झाझडिया ने बताया कि अन्य प्रमुख मुद्दो के साथ साथ रेंजर ग्रेड प्रथम से सहायक वन संरक्षक के पद पर पदोन्नति हेतु शैक्षणिक योग्यता की अनिवार्यता को हटवाना उनकी पहली प्राथमिकता होगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *