कोंडागांव में साइबर सेल और माकड़ी पुलिस ने रविवार को ओटेंडा खास पारा के जंगल से 6 लोगों को जुआ खेलते हुए गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में रमेश कुमार नेताम (48), निरंजन मरकाम (36), अमलसाय मंडावी (42), मानसाय (48), लक्ष्मीनाथ दिवान (27) और जयलाल नेताम (27) शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों के पास से 21,500 रुपए नकद, 1 लाख रुपए कीमत की 4 बाइक और 8 लाख रुपए कीमत की 2 कारें जब्त कीं। कुल जब्त संपत्ति की कीमत 9 लाख 21,500 रुपए है। आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3 के तहत थाना माकड़ी में मामला दर्ज किया गया है। इस कार्रवाई में साइबर सेल प्रभारी डीएसपी सतीश भार्गव, अजय बघेल, अजय देवांगन, कीर्तन मंडावी, चंदन यादव और थाना माकड़ी से राकेश जुर्री, राजू पाणीग्राही और हेमलाल रावटे की टीम शामिल थी।


