मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने गांवों में की जनसुनवाई:जमीन पर बैठकर सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, मौके पर दिए समाधान के निर्देश

छत्तीसगढ़ की महिला बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने रविवार को सूरजपुर जिले का दौरा किया। ‘गांव-बस्ती चलो अभियान’ के तहत उन्होंने रैसरा, खड़ौली, जांज, रैसरी और चेंद्रा पंचायतों का जायजा लिया। मंत्री राजवाड़े ने जमीन पर बैठकर जनचौपाल के जरिए ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने स्कूल मैदान और चबूतरों पर बैठकर लोगों से सीधा संवाद किया। ग्रामीणों ने पेयजल आपूर्ति में अनियमितता, खराब सड़कों और राजस्व प्रकरणों में देरी जैसी समस्याएं बताईं। मंत्री ने अधिकारियों को सभी समस्याओं का तुरंत समाधान करने के निर्देश दिए। खड़ौली मार्ग के निर्माण के लिए उन्होंने 10 लाख रुपए की मंजूरी दी। साथ ही काम जल्द शुरू करने का आश्वासन दिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *