छत्तीसगढ़ के धमतरी में अवैध रेत परिवहन के खिलाफ प्रशासन ने कार्रवाई की है। खनिज विभाग ने ग्राम कोलियारी से रेत का अवैध परिवहन कर रहे दो ट्रैक्टर को जब्त किया है। स्थानीय ग्रामीणों ने सुशासन तिहार के दौरान इस मामले में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि प्रशासन पहले इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं कर रहा था। शिकायत के बाद प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए न केवल अवैध परिवहन में लगे वाहनों को जब्त किया, बल्कि जेसीबी की मदद से अवैध परिवहन के लिए इस्तेमाल किए जा रहे मार्ग को भी बंद कर दिया है।


