महाकाल मंदिर की छत पर आग:उज्जैन में एयर क्वालिटी मैनेजमेंट सिस्टम की बैटरियां जलीं; भक्तों का प्रवेश रोकना पड़ा

उज्जैन के महाकाल मंदिर के गेट नंबर 1 पर स्थित अवंतिका गेट के कंट्रोल रूम के ऊपर सोलर पैनल के कंट्रोल और बैटरी में आग लगी है। शुरुआती जानकारी के अनुसार लाखों का सामान जलकर खाक हो गया है। आग लगने के दौरान भक्तों का मंदिर में प्रवेश कुछ देर के लिए रोकना पड़ा। सूचना मिलते ही दमकलें मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। महाकाल मंदिर प्रशासक प्रथम कौशिक ने बताया, कंट्रोल रूम की छत पर पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड के एयर क्वालिटी मैनेजमेंट सिस्टम की बैटरी में आग लगी थी, जिस पर तत्काल काबू पा लिया गया। इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है, केवल बैटरियाें का ही नुकसान हुआ हैं। फिलहाल बैटरी में आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। जांच के बाद ही पता चल सकेगा। आग पर काबू पाने के बाद मंदिर के गेट को दोबारा खोल दिया गया है। देखिए तस्वीरें खबर लगातार अपडेट कर रहे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *